भारत
जंगल में जुआ खेलते एक दर्जन जुआरी पकड़ाए, 6 कार बरामद
jantaserishta.com
1 March 2024 10:31 AM IST

x
जंगल में जुआ खेलते एक दर्जन जुआरी पकड़ाए
12 मोबाइल सहित नगदी बरामद की गई है।
शिवपुरी: पुलिस ने मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के जंगल में जुआ खेलते 12 जुआरियों को पकड़ा। इनसे छह कार और 12 मोबाइल सहित नगदी बरामद की गई है।
पुलिस ने बताया है कि गुना, शिवपुरी, कोलारस सहित अन्य क्षेत्रों से लोग खोड़ पुलिस चौकी क्षेत्र में स्थित जंगल में जुआ खेलने आते थे। लंबे समय से पुलिस की इन पर नजर थी। गुरुवार को भी बड़ी संख्या में जुआरी यहां पहुंचे।
खोड पुलिस चौकी प्रभारी अंशुल गुप्ता ने बताया कि भौंती व खोड़ चौकी पुलिस ने संयुक्त रूप से वीरा के पास स्थित जंगल में दबिश दी। इस दौरान वहां जुआ खेल रहे एक दर्जन जुआरियों को पकड़ा। पुलिस ने इनके पास से छह कार, 12 मोबाइल, 51 हजार 850 रुपए नगद बरामद किया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





