भारत

ई-रिक्शे में बांधकर घसीटा गया कुत्ता, युवक ने क्रूरता की हद पार की

jantaserishta.com
15 Dec 2025 9:50 AM IST
ई-रिक्शे में बांधकर घसीटा गया कुत्ता, युवक ने क्रूरता की हद पार की
x
वीडियो हुआ वायरल.
बिजनौर: बिजनौर जनपद से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है. तहसील नजीबाबाद क्षेत्र के गांव हुसैनपुर में एक युवक द्वारा बेजुबान कुत्ते के साथ की गई क्रूरता का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक ने कुत्ते को रस्सी से ई-रिक्शा में बांध रखा है और उसे सड़क पर घसीटते हुए ले जा रहा है. दर्द से तड़पता कुत्ता खुद को छुड़ाने की कोशिश करता दिखाई देता है, लेकिन युवक बेरहमी से रिक्शा चलाता रहता है.
इस अमानवीय कृत्य को देखकर सोशल मीडिया पर लोगों में गुस्सा नजर आ रहा है. कई लोगों ने युवक को रोकने की कोशिश भी की, लेकिन वह मौके से फरार हो गया. वीडियो वायरल होने के बाद पशु प्रेमियों और सामाजिक संगठनों ने कड़ी नाराजगी जताई है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. उनका कहना है कि इस तरह की घटनाएं समाज में बढ़ती संवेदनहीनता को दर्शाती हैं.
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना गांव हुसैनपुर की बताई जा रही है. जहां स्थानीय लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया. वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन और पुलिस हरकत में आ गई है.
स्थानीय लोगों का कहना है कि बेजुबान जानवरों के साथ इस तरह की हैवानियत बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए. उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि आरोपी को कड़ी सजा दी जाए ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह की क्रूरता करने से पहले सौ बार सोचे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story