
x
कांगड़ा। दीपावली से एक दिन पहले छोटी दिवाली के अवसर पर शनिवार को कांगड़ा बाजार में खूब रौनक देखने को मिली। सुबह से ही दुकानदारों ने अपनी दुकानों को दीपावली के सामान से सजाकर ग्राहकों का इंतजार शुरू कर दिया था। वहीं,दोपहर बाद बाजार में ग्राहकों की भीड़ बढऩी शुरू हो गई और देर शाम तक बाजार में चहल-पहल बनी रही।लोगों ने दीपावली के त्योहार को लेकर मिठाइयों, सजावटी सामान, पूजा सामग्री, दीये, मोमबत्तियां, कपड़ों और अन्य जरूरत के सामान की खरीदारी की। बाजार में उमड़ी भीड़ से दुकानदारों के चेहरों पर भी खुशी देखने को मिली। छोटी दिवाली के दिन बाजार में दिखी रौनक ने व्यापारियों की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। अब दुकानदारों को दीपावली के दिन भी अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
Next Story





