भारत

नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती दो लड़कों के बीच हुआ विवाद, एक को चाकू मारकर उतारा मौत के घाट

jantaserishta.com
12 Dec 2024 1:58 PM IST
नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती दो लड़कों के बीच हुआ विवाद, एक को चाकू मारकर उतारा मौत के घाट
x
लहूलुहान कर दिया.
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के एक नशा मुक्ति केंद्र के अंदर भर्ती दो युवकों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया और विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि एक युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर दूसरे युवक पर चाकू से जानलेवा हमला बोल दिया और उसे लहूलुहान कर दिया। जब घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया तो उसकी मौत हो गई है।
इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि 12 दिसंबर को ग्राम समाधिपुर नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती दो लड़कों में आपस में विवाद हो गया। ये विवाद इतना बढ़ गया कि मजरूब अरविंद (27) निवासी जूनपत को विपक्षी मोहित रावल (24) निवासी ग्राम घोड़ी बछेड़ा और लक्की भाटी (25) ग्राम डेढ़ा ने चाकू से गंभीर रूप से घायल कर दिया।
इस घटना की जानकारी होते ही नशा मुक्ति केंद्र का मैनेजर रॉबिन घायल युवक को अस्पताल ले गया। जहां पर डॉक्टर के द्वारा मजरूब को मृत घोषित कर दिया गया। इस मामले में थाना दादरी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव का पंचायतनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा है। पुलिस ने मोहित रावल व लक्की को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने इस मामले में नशा मुक्ति केंद्र के अंदर भर्ती और मरीजों से पूछताछ शुरू की है इसके साथ-साथ मैनेजर से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी हुई है कि आखिर किस बात पर यह विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि विपक्षी युवकों ने युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story