रामलीला के मंच पर दिखा अलग ही नजारा, राम-लक्ष्मण और सीता के हाथ में दिखी मोमबत्ती, जानें क्या है वजह

DEMO PIC
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद में पिछले 50 सालों से आयोजित होने वाली थाना नागफनी इलाके के पुराना दसवां घाट स्थित रामलीला के मंच पर अलग ही नजारा दिखाई दिया. स्टेज पर रामलीला मंचन नहीं हो रहा था, बल्कि सभी मुख्य पात्र राम, लक्ष्मण, सीता और रामलीला कमेटी के लोग मोमबत्ती जलाकर प्रदर्शन करते नजर आए. पूरा पंडाल खाली पड़ा था. कारण था रामलीला मंचन के लिए बिजली नहीं मिलना. इसलिए कमेटी और रामलीला के मुख्य पात्र नगर निगम व बिजली विभाग के खिलाफ रामलीला के मंच पर ही धरने पर बैठ गये.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





