भारत
बाजार में अलग ही नजारा दिखा, नवविवाहिता ने पति के सामने ही प्रेमी का हाथ पकड़ा, उसके बाद...
jantaserishta.com
3 April 2024 8:19 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
चप्पलों की बरसात कर दी।
अलीगढ़: अलीगढ़ के अकराबाद कस्बा में विजयगढ़ चौराहे पर मंगलवार को अजीब नजारा देखने को मिला। एक नव विवाहिता ने पति के सामने ही अपने प्रेमी का हाथ पकड़ लिया। उसके साथ जाने लगी। हैरानी की बात यह रही कि पति के सामने ही यह पूरी घटना हुई। गुस्साए पति ने प्रेमी को पकड़ लिया। चप्पलों की बरसात कर दी।
विजयगढ़ चौराहे पर सामान खरीदने के नाम पर बाजार में आई एक नवविवाहिता ने चौराहे पर अपने पुराने आशिक को देखकर उसका हाथ पकड़ लिया। जिससे उसका पति नाराज हो गया। इसी बात को लेकर महिला के पति और उसके आशिक के बीच भरे बाजार लात घूंसे चले। जिससे मौके पर तमाम तमाशाबीन लोग जमा हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दोनों पक्षों को थाने ले गई।
जानकारी के अनुसार थाना विजयगढ़ क्षेत्र के एक गांव की लड़की की तीन माह पूर्व थाना हरदुआगंज क्षेत्र के एक कस्बा निवासी युवक के साथ शादी हुई है। बताया जाता है कि मंगलवार को नव विवाहिता कुछ सामान खरीदने के नाम से अपने पति के साथ अकराबाद आई थी। वहीं महिला ने अपने गांव के पुराने प्रेमी को भी अकराबाद बुला लिया। जहां कस्बा के विजयगढ़ चौराहे पर दोनों की मुलाकात हो गई। इसी दौरान महिला ने पति के सामने अपने प्रेमी का हाथ पकड़ा और उसके साथ जाने लगी। यह देखकर पति को गुस्सा आ गया और उसने पत्नी के प्रेमी को पकड़ लिया।
जहां दोनों के बीच काफी देर तक पहले खींचातानी होती रही फिर उसके बाद दोनों में लात घूसों से मारपीट होने लगी। वहीं पत्नी अपने प्रेमी का पक्ष ले रही थी। जिसे देखकर मौके पर तमाम लोग एकत्रित हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। तथा दोनों पक्ष के लोगों को पुलिस अपने साथ थाने ले गई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





