
x
वीडियो हुआ वायरल.
सीहोर: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले की बुधनी तहसील में एक अजब नजारा देखने को मिला, जहां एक शख्स मरा हुआ मुर्गा लेकर तहसील कार्यालय गुहार लगाने पहुंचा. मौजूद लोग मुर्गा लेकर आए ग्रामीण को देखकर हैरान रह गए. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
दरअसल, यह पूरा मामला सीहोर जिले के बुधनी विधानसभा इलाके के तहत आने वाले पीली करार गांव से सामने आया है. निवासी असगर खान मरे हुए मुर्गे के साथ तहसील कार्यालय पहुंचकर गुहार लगाने आया. उसने अपने घर के पास नाला बनवाने की मांग की.
बताया जा रहा है कि असगर के घर के आसपास गांव का पानी इकट्ठा होता है, जिसमें जहरीले सांप और गोहरे पनप रहे हैं. इसी बीच शुक्रवार को सांप ने डसकर उसके एक मुर्गे को मौत के घाट उतार दिया.
पीड़ित शख्स मरे हुए मुर्गे को लेकर तहसील कार्यालय पहुंचा और गुहार लगाई. तहसील में मौजूद लोग और अधिकारी इस अजब-गजब नजारे को देखकर हैरान रह गए. वहीं, इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
मुर्गा लेकर पहुंचे असगर खान ने मीडिया से बातचीत में कहा, "मैंने तहसील में गुहार लगाई है. सांप के डसने से मेरे मुर्गे की मौत हो चुकी है. यहां आए दिन सांप निकलते हैं, जिससे डर बना रहता है. आज जानवर की मौत हुई, कल इंसान की भी हो सकती है. प्रशासन को इस पर ध्यान देना चाहिए."
इस मामले को लेकर बुधनी के एसडीएम दिनेश सिंह तोमर ने फोन पर बातचीत में बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है और उचित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





