
x
जानें अजब कहानी.
इंदौर: इंदौर में अपहरण की एक अजब कहानी सामने आई है, जिसमें अपहृत ही अपहरणकर्ता द्वारा मांगी गई फिरौती का हिस्सेदार बन गया। पुलिस ने अपहृत और अपहरणकर्ता दोनों को ही दबोच लिया है। मामला लसूड़िया थाना क्षेत्र का है। यहां शहडोल का आकर्ष सिंह रहता है। वह प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहा था, उसने अपने साथी आयुष से सवा लाख रुपये उधार लिए थे। आकर्ष जब उधारी की रकम नहीं दे पाया तो आयुष ने उसका अपहरण कर लिया, इसके साथ ही आकर्ष के पिता को फोन भी किया।
आकर्ष सिंह के पिता ने बेटे के अचानक लापता होने की सूचना अपने भतीजे ऋषभ सिंह परिहार को दी और वे लसूड़िया थाने पहुंच गए और वहां मामला दर्ज कराया। पुलिस ने अज्ञात फोन नंबर की लोकेशन लेकर आरोपी को भोपाल में घेरा।
पुलिस के मुताबिक, आकर्ष सिंह और आयुष को पुलिस ने जब दबोचने में सफलता हासिल की तो इस बात का खुलासा हुआ कि आकर्ष का जब आयुष ने अपहरण कर लिया तो आकर्ष ने उसे सलाह दी कि वह परिवार वालों से पांच लाख की रकम मांगे, जिसमें से तीन लाख आयुष ले ले और बाकी दो लाख रुपये उसे दे दे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





