भारत
आपसी विवाद...सनकी पति ने पत्नी का गला रेतकर हत्या की, आरोपी के भाई ने क्या बताया?
jantaserishta.com
23 Dec 2025 11:54 AM IST

x
दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है.
मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी की नृशंस हत्या कर दी। बताया गया कि यह घटना मनियारी थाना क्षेत्र के अमरख गांव की है, जहां आपसी विवाद में सनकी पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से गर्दन रेतकर हत्या कर दी। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
मनियारी थाना के एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि अमरख गांव में महिला की हत्या की सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। मृतका की पहचान सुरजी देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी पति पपलेश्वर प्रसाद और उसकी पत्नी के बीच लगातार अनबन रहती थी।
सोमवार की रात भी किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ था। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने घर में रखे धारदार हथियार से सुरजी देवी पर हमला कर दिया और उसका गला रेत दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मनियारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति पपलेश्वर प्रसाद को हिरासत में ले लिया है। पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है। एफएसएल की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है।
आरोपी के छोटे भाई शंकर प्रसाद ने बताया कि पति और पत्नी के बीच अनबन की बात स्वीकार की है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ के बाद ही हत्या के सही कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यह वारदात देर रात हुई है, मंगलवार की सुबह घटना की जानकारी पास में रहने वाले आरोपी के भाई को हुई। तब उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





