भारत

वक्फ बोर्ड मामले में अमानतुल्लाह खान को बड़ी राहत

jantaserishta.com
27 April 2024 3:28 PM IST
वक्फ बोर्ड मामले में अमानतुल्लाह खान को बड़ी राहत
x
नई दिल्ली: दिल्ली की एक अदालत ने शनिवार को वक्फ बोर्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक अमानतुल्लाह खान को जमानत दी। अदालत ने अमानतुल्लाह खान को 15 हजार रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि पर जमानत दे दी है।
वह अदालत द्वारा जारी समन पर राउज एवेन्यू कोर्ट की अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट (एसीएमएम) दिव्या मल्होत्रा ​​के सामने पेश हुए। पिछली बार, ईडी ने अदालत को बताया था कि खान को एजेंसी ने सात समन जारी किए थे और वह अपनी शिकायत वापस नहीं लेगी। हाल ही में, ईडी ने मामले में आप विधायक से दिल्ली स्थित अपने कार्यालय में 13 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी।
सुप्रीम कोर्ट ने भी उनकी अग्रिम जमानत की मांग वाली याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया था। अदालत ने विधायक द्वारा ईडी के समन में शामिल नहीं होने पर नाराजगी जताई थी। ईडी की तरफ से पेश विशेष लोक अभियोजक (एसपीपी) साइमन बेंजामिन ने पिछली बार कहा था, "आरोपी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी करने की मांग करने वाले आवेदन के विपरीत, ईडी अपनी शिकायत वापस नहीं लेगी।" एसपीपी ने कहा था, "उन्होंने समन का पालन न करने का अपराध किया है, इसलिए यह शिकायत दर्ज की गई है।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story