भारत
दीपावली के दिन मौत का तांडव! ट्रक से टकराया मजदूरों से भरा ऑटो, 3 मौतें 10 की हालत नाजुक
jantaserishta.com
8 Nov 2026 1:37 PM IST

x
बड़ा हादसा.
हैदराबाद: तेलंगाना के हैदराबाद में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है. आउटर रिंग रोड पर हिमायत सागर के पास 17 लोगों को ले जा रहा एक मालवाहक ऑटो-रिक्शा आगे चल रहे ट्रक से टकरा गया. इस दर्दनाक हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हो गए.
ये हादसा रविवार तड़के करीब 12:45 बजे राजेंद्रनगर पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत आउटर रिंग रोड के माइलस्टोन 147+230 पर बाईं ओर हुआ. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मालवाहक ऑटो में सवार सभी लोग पेशे से मजदूर थे. वो मुचिंतल में एक इमारत में पेंटिंग का काम पूरा करने के बाद वापस लौट रहे थे.
यात्रा के दौरान ऑटो-रिक्शा अचानक अपने आगे चल रहे ट्रक से पीछे से टकरा गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया. शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस का अनुमान है कि ऑटो ड्राइवर को गाड़ी चलाते समय नींद की झपकी आ गई होगी, जिसके कारण ये भयानक हादसा हुआ. घटना के तुरंत बाद घायल 14 लोगों को इलाज के लिए पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया. घायलों में से 10 की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है.
हादसे के बाद ट्रक चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय मौके से भागने की कोशिश की. हालांकि, ORR के सुरक्षाकर्मियों ने ट्रक का लगभग 20 किलोमीटर तक पीछा किया और उसे घेरकर रोक लिया. राजेंद्रनगर पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





