भारत

जानलेवा शौक...एम्स के डॉक्टरों का खुलासा, 11वीं की छात्रा की मौत की वजह बना ज्यादा जंक फूड

jantaserishta.com
23 Dec 2025 3:34 PM IST
जानलेवा शौक...एम्स के डॉक्टरों का खुलासा, 11वीं की छात्रा की मौत की वजह बना ज्यादा जंक फूड
x

सांकेतिक तस्वीर

पढ़ें पूरी खबर.
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा की मौत का कारण अत्यधिक फास्ट फूड का सेवन बताया गया है. इलाज के दौरान दिल्ली के एम्स अस्पताल में छात्रा की मौत हो गई. डॉक्टरों के मुताबिक, लंबे समय तक जंक फूड खाने से उसकी आंतें गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गई थीं.
जानकारी के अनुसार, छात्रा अमरोहा के नगर कोतवाली क्षेत्र के अफगान मोहल्ले की रहने वाली थी. परिजनों का कहना है कि छात्रा को चाउमीन, मैगी, पिज़्ज़ा और बर्गर जैसे फास्ट फूड खाने की आदत थी. कुछ समय से उसकी तबीयत लगातार बिगड़ रही थी, जिसके बाद उसे पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया और हालत गंभीर होने पर दिल्ली एम्स रेफर किया गया.
डॉक्टरों के मुताबिक, फास्ट फूड के अत्यधिक सेवन से छात्रा की आंतों में गंभीर समस्या पैदा हो गई थी. आंतों को साफ करने के लिए सर्जरी भी की गई, लेकिन इसके बावजूद छात्रा की जान नहीं बचाई जा सकी. इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई. एम्स के डॉक्टरों ने प्रारंभिक तौर पर फास्ट फूड को ही छात्रा की हालत बिगड़ने और मौत का कारण बताया है.
इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और स्थानीय स्तर पर भी इस मामले को लेकर चिंता जताई जा रही है. ये मामला बच्चों और किशोरों में बढ़ती जंक फूड की आदतों को लेकर एक गंभीर चेतावनी के तौर पर देखा जा रहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story