
x
देखें VIDEO...
Prayagraj प्रयागराज। उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां सुहागरात से पहले दुल्हन ने बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद ससुराल में हाहाकार मच गया। दूल्हे ने साफ कहा कि यह बच्चा उसका नहीं है और उसने दुल्हन को अपनाने से करने से मना कर दिया। इससे दोनों परिवारों में विवाद हो गया। दूल्हे का कहना था कि शादी 4 माह पहले तय हुई थी। उसका इस बच्चे से कोई जुड़ाव नहीं हैं।
लड़की पक्ष ने कहा कि युवक व युवती विवाह से पहले संपर्क में थे। मामला प्रयागराज के करछना तहसील क्षेत्र के गांव का है। यहां एक युवक की जसरा गांव में बारात गई थी। शादी के अगले दिन दुल्हन की विदाई हुई। 26 फरवरी को अचानक दुल्हन को पेट में तेज दर्द महसूस हुआ। परिवार के सदस्य उसे तुरंत करछना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले गए। वहां डॉक्टरों ने जांच की, तो पता चला कि वह गर्भवती है। यह सुनकर दूल्हे के परिवार में हड़कंप मच गया।
अस्पताल के डॉक्टरों ने जांच की तो यह स्पष्ट हुआ कि नवविवाहिता नौ महीने की गर्भवती है और थोड़ी देर में बच्चे का जन्म भी हो सकता है. जब दूल्हे को इस बात की जानकारी मिली, तो उसने तुरंत ससुराल में फोन किया और लड़की के परिवार को बुलाया गया। फैसले के लिए पंचायत बैठाई गर्अ है। इसी बीच अस्पताल के अंदर से सूचना आई कि बहू ने एक लड़के को जन्म दिया है। यह सुनते ही दूल्हे ने साफ कह दिया कि यह बच्चा उसका नहीं है और वह न तो बच्चे को स्वीकार करेगा और न ही दुल्हन को। अब DNA टेस्ट ही इसका राज खोलेगा।
Marriage on 24th
— Deepika Narayan Bhardwaj (@DeepikaBhardwaj) March 3, 2025
No touch on first night on 25th
She delivers a baby on the 26th
Men being conned into marriages like this has no data or statistic in India. This is absolutely criminalpic.twitter.com/pak52I5EWJ
Next Story





