भारत

संपत्ति के लिए बहू ने उठाया खौफनाक कदम, ससुर को उतारा मौत के घाट

jantaserishta.com
8 Dec 2025 5:15 PM IST
संपत्ति के लिए बहू ने उठाया खौफनाक कदम, ससुर को उतारा मौत के घाट
x
पुलिस ने खुलासा कर दिया.
पटना: बिहार की राजधानी पटना के पुनपुन थाना क्षेत्र में हुए रमेश महतो हत्याकांड का पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया। इस मामले में पुलिस ने मृतक की बहू सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि रमेश महतो की हत्या की साजिश उनकी बहू द्वारा ही रची गई थी।
पटना (ईस्ट) के पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने बताया कि तीन दिसंबर को पुनपुन के मोहनपुर तेतरी सड़क पुल के पास स्थानीय निवासी रमेश महतो का शव संदिग्ध स्थिति में पाया गया था। सूचना मिलते ही पुनपुन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर एफएसएल टीम से वैज्ञानिक जांच कराई गई।
इस मामले में तकनीकी जांच और लोगों से पूछताछ के आधार पर चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी लोगों ने अपनी संलिप्तता भी स्वीकार कर ली है। उन्होंने बताया कि इस हत्या की साजिश मृतक की बहू रानी कुमारी द्वारा ही रची गई थी और फिर उनकी बहन पूनम देवी, बहनोई गिन्नी कुमार और रानी कुमारी के भाई अरविंद महतो शामिल थे।
बताया गया कि पहले रमेश महतो का गला दबाया गया और फिर सिर को ईंट पत्थरों से कुचल दिया गया। पुलिस के अनुसार, राजकुमार ने पहली पत्नी के निधन के बाद रानी कुमारी से विवाह किया था। रानी के ससुर रमेश महतो पहली बहू के परिजनों को ज्यादा संपत्ति देना चाहते थे, जिस कारण रानी नाराज थी और इस घटना की साजिश रची।
इस मामले में पुलिस अभी और जांच कर रही है। घटना में उपयोग किए गए एक ऑटो एवं चार मोबाइल फोन को भी जब्त किया गया है। जांच में यह तथ्य सामने आया है कि मृतक की बहू ने पारिवारिक विवाद एवं संपत्ति के बंटवारे को लेकर अपने परिवारजनों के साथ मिलकर इस हत्या को अंजाम दिया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story