भारत

जेएंडके पुलिस भर्ती घोटाले में गिरफ्तार लोगों में एक सीआरपीएफ कर्मी भी शामिल

jantaserishta.com
7 Nov 2022 3:47 PM IST
जेएंडके पुलिस भर्ती घोटाले में गिरफ्तार लोगों में एक सीआरपीएफ कर्मी भी शामिल
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| जम्मू-कश्मीर पुलिस भर्ती घोटाले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा गिरफ्तार चार आरोपियों में से एक पुलिस अधिकारी और एक सीआरपीएफ का एक जवान भी शामिल है। आरोपियों की पहचान जम्मू-कश्मीर पुलिस के एएसआई अशोक कुमार और सीआरपीएफ कांस्टेबल सुरिंदर कुमार के रूप में हुई है।
सीबीआई ने 3 अगस्त को जम्मू-कश्मीर सरकार के अनुरोध पर 33 आरोपियों के खिलाफ जेकेपीएसआई का मामला दर्ज किया था।
पुलिस भर्ती मे गड़बड़ी का आरोप लगने पर जम्मू-कश्मीर सरकार ने इसकी जांच के लिए एक समिति का गठन किया था। आरोप था कि आरोपियों ने परीक्षा में घोर अनियमितता की।
जम्मू, राजौरी और सांबा जिलों से चयनित उम्मीदवारों का परीक्षा परिणाम असामान्य रूप से उच्च प्रतिशत का था।
5 अगस्त को जम्मू, श्रीनगर, बेंगलुरु सहित 30 स्थानों पर आरोपियों के परिसरों में तलाशी ली गई।
जांच में पता चला कि इच्छुक उम्मीदवारों और उनके परिवारों आरोपियों को 20 से 30 लाख रुपये का कथित भुगतान किया था। इस संबंध में हरियाणा के एक गिरोह, जम्मू-कश्मीर के कुछ शिक्षक, सीआरपीएफ, जम्मू-कश्मीर पुलिस और जेकेएसएसबी के कुछ सेवारत / सेवानिवृत्त कर्मियों की संलिप्तता कथित रूप से सामने आई।
जम्मू-कश्मीर पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के पद के लिए 1,200 उम्मीदवारों का चयन किया गया था। मामले में विरोध के बाद जुलाई में चयन सूची को रद्द कर दिया गया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story