भारत

मटन दुकान में उमड़ी भीड़, बुलानी पड़ी पुलिस, अफरा-तफरी का माहौल बना

Nil dhankar
4 March 2026 4:54 PM IST
मटन दुकान में उमड़ी भीड़, बुलानी पड़ी पुलिस, अफरा-तफरी का माहौल बना
x
वीडियो

पटना। रंगों के त्योहार होली पर राजधानी पटना समेत पूरे सूबे में मटन और चिकेन की दुकानों पर सुबह 5 बजे से ही गहमागहमी का आलम दिखा। लोग थैले लेकर कतार में खड़े नजर आए, मानो जश्न से पहले मीट मिशन फतह करना जरूरी हो। कई इलाकों में लंबी-लंबी लाइनें लगी रहीं और खरीददारों में आगे निकलने की होड़ मची रही।

मौका देखते ही कुछ दुकानदारों ने भी दाम में इजाफा कर दिया। पॉश इलाकों में बकरे के मीट की कीमतें आसमान छूती दिखीं। इनकम टैक्स चौराहे के पास मटन दोगुने दाम पर बिकने की चर्चा रही, जबकि एग्जिबिशन रोड पर खरीदारों की भीड़ ने हालात बेकाबू कर दिए। बोरिंग कैनाल रोड, शिवपुरी, कुम्हरार, भूतनाथ रोड, कंकड़बाग, डॉक्टर्स कॉलोनी और राजेंद्र ब्रिज के नीचे बाजारों में दुकानों के सामने कार और बाइक का जमावड़ा लग गया। नतीजा सड़कें जाम, ट्रैफिक ठप और आम राहगीरों को खासी दिक्कत। सुबह 11 बजे तक कई इलाकों में भीड़ का दबाव कम नहीं हुआ।

खरीददारों ने बताया कि होली के दिन मटन की मांग सबसे ज्यादा रहती है, लेकिन दाम इस कदर बढ़ जाएंगे, इसकी उम्मीद नहीं थी। वहीं एक अन्य खरीददार ने तल्ख अंदाज में कहा भीड़ दिखाकर हमारे पर्व को बदनाम किया जा रहा है, असल में ये त्योहार की रौनक है।

Next Story