भारत

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया एक लाख का इनामी बदमाश

jantaserishta.com
29 April 2025 10:25 AM IST
पुलिस मुठभेड़ में मारा गया एक लाख का इनामी बदमाश
x
बड़ा एक्शन.
Police Encounter: यूपी के मैनपुरी में हुए एक एनकाउंटर में मैनपुरी पुलिस और एसटीएफ की आगरा यूनिट ने कुख्‍यात अपराधी जितेंद्र उर्फ जीतू को मार गिराया है। जीतू को पकड़ने के लिए हाथरस पुलिस ने एक लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। हाथरस में उसके खिलाफ हत्‍या सहित कई गंभीर धाराओं में 13 मुकदमे दर्ज हैं। ये सभी मुकदमे हाथरस के एक ही थाने (थाना जंक्‍शन) में दर्ज हैं। कुख्‍यात जीतू लगातार फरार चल रहा था।
मैनपुरी पुलिस और यूपी एसटीएफ की आगरा यूनिट के ज्‍वाइंट ऑपरेशन के तहत मैनपुरी के एलाऊ थाना क्षेत्र के तारापुर कट पुलिया के पास यह एनकाउंटर हुआ। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस और एसटीएफ की घेराबंदी से भागने की कोशिश कर रहे जितेंद्र ने फायरिंग करनी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई के तहत पुलिस और एसटीएफ के सदस्‍यों ने भी गोलियां चलाईं। पुलिस की गोलियों से जितेंद्र बुरी तरह घायल हो गया। उसके पेट में पुलिस की गोली लगी थी। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। जीतू को तत्‍काल जिला अस्‍पताल ले जाया गया जहां डॉक्‍टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस एनकाउंटर में मारा गया जितेंद्र उर्फ जीतू यूपी के हाथरस के पहाड़पुर क्षेत्र का रहने वाला था। उसके पिता का नाम मुरली सिंह है। जीतू हाथरस के जंक्‍शन थाना क्षेत्र से वांक्षित चल रहा था। हत्‍या के मामले में वह फरार चल रहा था। उसके खिलाफ हाथरस में कुल 13 मुकदमे दर्ज थे। वह कई गंभीर आपराधिक वारदातों में शामिल रहा था। हाथरस के एसपी ने उस पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा था।
एनकाउंटर में मारे गए जितेंद्र उर्फ जीतू के पास से पुलिस को एक अवैध 32 बोर की पिस्टल, कई खोखे, एक जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल मिली है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story