
x
फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में बैटरी शोरूम से हुई चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि थाना उत्तर के नगला पान सहाय में 28 फरवरी 2025 को चोरी की एक घटना हुई थी, जिसमें बैटरी रिक्शा के शोरूम में चोरों ने घटना को अंजाम दिया था। उचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही थी।
उन्होंने बताया कि घटना के क्रम में आगरा के रहने वाले अतुल का नाम प्रकाश में आया था। सूचना मिली कि वह नगला पान सहाय इलाके में घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने दबिश दी। सामने पुलिस को देखकर उसने फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें उसके पैर में गोली लगी है। तत्काल उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की अभिरक्षा में उसका इलाज चल रहा है।
रविशंकर प्रसाद ने बताया कि आरोपी से एक अवैध तमंचा, दो खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, एक बाइक और चोरी के 4,650 रुपए बरामद हुए हैं। अभियुक्त से पूछताछ हो रही है। इसके आगे की जो भी कार्रवाई है, वह की जाएगी। घटना 28 फरवरी 2025 की है। सत्यपाल सिंह के बैटरी शोरूम से अज्ञात चोरों ने नकदी चुराई थी। मामले में एसएसपी ने दो पुलिस टीमों का गठन किया। मुखबिर से सूचना मिली कि अतुल कुमार नगला पान सहाय में छिपा है। पुलिस की चेकिंग के दौरान बाइक सवार संदिग्ध दिखा। रोकने पर वह भागने लगा और बाइक फिसल गई। आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





