
x
मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले की मीरापुर थाना पुलिस और बदमाशों के बीच शुक्रवार देर रात मुठभेड़ हो गई। इसमें गोली लगने से घायल एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया। उसका एक साथी फरार हो गया। पकड़े गए बदमाश के पास से चोरी की दो बैट्री, एक कार और अवैध हथियार भी मिला है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना मीरापुर पुलिस द्वारा गांव रूमालपुरी के पास चेकिंग की जा रही थी, तभी सामने से आ रही एक वर्ना कार को रुकने का इशारा किया गया। लेकिन कार सवारों ने कार को तेजी से चलाते हुए भागने का प्रयास किया। इस पर पुलिस ने पीछा शुरू किया, तो बदमाशों ने कार से उतरकर पुलिस पर फायरिंग कर दी।
पुलिस की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से बदमाश सरफराज घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक तमंचा, 1 खोखा कारतूस व 1 जिन्दा कारतूस, चोरी की दो बैट्री और एक वर्ना कार बरामद की गई। बदमाशों ने गांव कासमपुर खोला में स्थित मोबाइल टावर से बैट्री चोरी की थी।
Tagsमुजफ्फरनगरमुजफ्फरनगर न्यूज़मुजफ्फरनगर पुलिसमीरापुर थाना पुलिसमुठभेड़MuzaffarnagarMuzaffarnagar NewsMuzaffarnagar PoliceMeerapur Police StationEncounter
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





