भारत

पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, देखें वीडियो

jantaserishta.com
14 March 2024 10:21 AM IST
पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, देखें वीडियो
x
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा की बिशरख थाना पुलिस और एक बदमाश के बीच बीती रात मुठभेड़ हो गई। इस दौरान बदमाश गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 13 मार्च की रात को थाना बिसरख पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान स्पेलन्डर प्लस मोटरसाइकिल पर एक व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह मोटरसाइकिल वापस मोड़कर भागने लगा।
पुलिस ने जब उसका पीछा किया, तो बदमाश ने तमंचे से पुलिस पर फायर कर दिया। इस पर पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान बदमाश शहजान उर्फ काला पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, एक खोखा कारतूस व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर, सोने की एक चेन व मोटरसाइकिल बरामद हुई।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह चेन उसने 13 मार्च को दोपहर में पाम वैली सोसाइटी के बाहर एक महिला से छीनी थी और मोटरसाइकिल को आरबी फार्म हाउस के बाहर से चोरी की थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story