भारत

जहाज का एक क्रू सदस्य निकला कोरोना संक्रमित, किए गए 2000 हजार यात्रियों के टेस्ट

Nil dhankar
3 Jan 2022 10:05 AM IST
जहाज का एक क्रू सदस्य निकला कोरोना संक्रमित, किए गए 2000 हजार यात्रियों के टेस्ट
x

मुंबई। मुंबई से गोवा जाने वाले कॉर्डेलिया क्रूज जहाज का एक क्रू सदस्य कोरोना से संक्रमित पाया गया है। क्रूज पर सवार 2,000 से अधिक यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की जांच की जा रही है। जहाज पर कोविड संक्रमित क्रू सदस्य को पृथकवास में रखा गया है। पीपीई किट से लैस एक मेडिकल टीम 2000 से अधिक यात्रियों और चालक दल के सदस्यों का आरटी-पीसीआर परीक्षण करने पहुंची थी।

उनके परिणाम का इंतजार है। अधिकारियों ने आरटी-पीसीआर परीक्षण का परिणाम घोषित होने से पहले किसी को भी जहाज से नहीं उतरने को कहा है। क्रूज वर्तमान में मोरमुगाओ पोर्ट क्रूज टर्मिनल के पास है। मुंबई पोर्ट ट्रस्ट ने क्रूज को गोवा में खड़ी करने की अनुमति नहीं दी। क्रू सदस्य एंटीजन जांच में पॉजिटिव पाया गया है। ध्यान देने वाली बात यह है कि अभी तक सिर्फ एक ही क्रू सदस्य संक्रमित पाया गया है और बाकी सभी की कोरोना जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।


Next Story