
x
फाइल फोटो
पटना (आईएएनएस)| बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सोमवार को गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ की हत्या को 'स्क्रिप्टेड' बताया। यादव ने कहा, हमें अपराधियों से कोई हमदर्दी नहीं है। उन्हें सजा मिलनी चाहिए लेकिन यह सही तरीका नहीं था। देश में कानून, न्यायपालिका और संविधान है। अपराधियों को कानून के तहत सजा मिलनी चाहिए। जिस तरह से अतीक और उसके भाई को पुलिस हिरासत में और मीडियाकर्मियों की मौजूदगी में मार दिया गया, यह 'स्क्रिप्टेड' लगता है। किसी ने उन्हें मारने को कहा। अगर इस तरह और वो भी पुलिस की हिफाजत में हत्याएं होती हैं तो सवाल उठेंगे।
यादव ने कहा, उत्तर प्रदेश में जो कुछ भी हुआ, वह अतीक अहमद की मौत नहीं बल्कि कानून और संविधान की मौत थी।
आरजेडी नेता ने कहा, उत्तर प्रदेश में हिरासत में मौत के काफी मामले हैं। सभी जानते हैं कि राज्य में किस तरह का शासन चल रहा है। अगर इस तरह की घटना किसी गैर-बीजेपी शासित राज्यों में होती, तो मानवाधिकार आयोग सहित विभिन्न एजेंसियां अब तक सक्रिय होतीं और स्वत: संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की जाती। लेकिन यहां अब कुछ नहीं हो रहा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





