भारत

फिर हुई ट्रेन पलटाने की साजिश, ऐसे टला बड़ा हादसा

jantaserishta.com
14 Oct 2024 11:04 AM IST
फिर हुई ट्रेन पलटाने की साजिश, ऐसे टला बड़ा हादसा
x
सांकेतिक तस्वीर
मोटा केबल पहिया में फंसा.
नई दिल्ली: यूपी में एक बार फिर ट्रेन पलटाने की साजिश सामने आई है। इस बार यहां देहरादून- टनकपुर साप्ताहिक ट्रेन (15019) को खटीमा और बनवसा के बीच पलटने की साजिश हुई। रविवार की रात 3:20 बजे रेल ट्रैक पर आठ फीट लंबा मोटा केबल डाल दिया गया, जो इंजन के पहिया में फंस गया। लोको पायलट ने ट्रेन को रोक लिया। जब नीचे उतरकर देखा तो मोटा केबल पहिया में फंसा हुआ था। लोको पायलट की होशियारी से ट्रेन डिरेल होने से बाल-बाल बच गई।
लोको पायलट ने रेल कंट्रोल मैसेज से सूचना दी। मैसेज मिलते ही अधिकारियों ने खलबली मच गई। इज्जतनगर से अधिकारी और सुरक्षा बल की टीम पहुंची। जांच पड़ताल के बाद ट्रेन को 20 मिनट के बाद टनकपुर को रवाना कराया गया। मामले की जांच के लिए बरेली,पीलीभीत आरपीएफ की टीमों के साथ-साथ खुफिया टीमें भी लगाई गई हैं।
पिछले महीने इज्जतनगर डिवीजन के रुद्रपुर सिटी आउटर पर एक लोहे का पोल 12 फीट लंबा रखा गया था। जिसमें रामपुर जीआरपी और सिविल पुलिस द्वारा संयुक्त टीम बनाकर घटना का खुलासा किया गया। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story