भारत

पाकिस्तान से रची जा रही पंजाब को दहलाने की साजिश!

jantaserishta.com
10 May 2022 3:56 PM IST
पाकिस्तान से रची जा रही पंजाब को दहलाने की साजिश!
x

नई दिल्ली: पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई ने पंजाब में आतंकवादी घटनाओं के लिए एक नए नाम से आतंकी गुट बनाया है. जानकारी के मुताबिक नए आतंकी गुट का नाम 'लश्कर-ए-खालसा' रखा गया है.

इस आतंकी गुट में शामिल लोगों को अफगान लड़ाकू द्वारा ट्रेनिंग दी जा रही है. अफगान आतंकियों को भी लश्कर-ए-खालसा में शामिल किया गया है. देखा गया है कि अफगान आतंकियों को आरपीजी (RPG) समेत सभी आधुनिक हथियार चलाने का अनुभव होता है.
बताया जा रहा है कि इस ग्रुप के जरिए जम्मू कश्मीर में भी हमले कराने की साजिश रची जा रही है. वहीं खबर है कि इस आतंकी गुट में पंजाब-हरियाणा के स्थानीय गैंगस्टर और अपराधियों को भी शामिल किए जाने की कोशिश चल रही है. जिसमें ड्रग्स के जरिए होने वाली कमाई का लालच देकर उन्हें शामिल करने की साजिश की जा रही है.
पंजाब के मोहाली में सोमवार देर शाम पुलिस इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर की बिल्डिंग में ब्लास्ट हुआ. इस घटना को लेकर अब चौंकाने वाली जानकारियां सामने आ रही हैं. सूत्रों का कहना है कि एक कार से दो संदिग्ध लोग आते देखे गए थे. जिन्होंने करीब 80 मीटर दूर से रॉकेट से ग्रेनेड (rocket-propelled grenade) को दागा था.
इस धमाके के बाद से पंजाब हाई अलर्ट पर है. जिस बिल्डिंग में धमाका हुआ उसके आसपास पुलिस की भारी तैनाती कर दी गई है. इंटेलिजेंस ब्यूरो की तरफ जाने वाले सभी रास्तों को सील कर दिया गया है. हालांकि पंजाब पुलिस ने इसकी आतंकी घटना के तौर पर पुष्टि नहीं की. पुलिस का कहना है कि यह छोटा धमाका था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story