भारत
जिंदा बेटी की शोक पत्रिका छपवाई गई, क्या है पूरा माजरा?
jantaserishta.com
10 Aug 2025 2:18 PM IST

x
जानें स्टोरी.
भीलवाड़ा: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को हैरान कर दिया है. यहां एक पिता ने अपनी जीवित बेटी को ‘मृत’ घोषित कर दिया, सिर्फ इसलिए क्योंकि उसने शादी के बाद पति के रिश्तेदार से प्रेम संबंध कर शादी कर ली थी. पिता ने बाकायदा बेटी के नाम की शोक पत्रिका छपवाई, जिसमें उसके ‘स्वर्गवास’ की तारीख और द्वादशा का कार्यक्रम छपा था.
जानकारी के अनुसार, यह घटना आसींद उपखंड के सरेरी गांव की है. यहां भैरू लाल जोशी नाम के व्यक्ति ने यह कदम अपनी बेटी के प्रेम विवाह के बाद उठाया. भैरू लाल जोशी ने अपनी बेटी पूजा की शादी गांव के ही युवक से लाखों रुपये खर्च कर 25 अप्रैल 2025 को करवाई थी, लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद ही पूजा अपने पति के रिश्तेदार के संपर्क में आई और दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए. इसके बाद पूजा ने घर छोड़ दिया और लव मैरिज कर ली.
पूजा के इस कदम से आहत पिता भैरू लाल ने उसे अपने परिवार के लिए ‘मृत’ घोषित कर दिया. हालात तब और बिगड़ गए, जब पुलिस ने पूजा को थाने बुलाया, जहां उसने अपने पिता के खिलाफ ही बयान दर्ज करवा दिए.
बेटी के कदम से नाराज और दुखी पिता ने शोक पत्रिका छपवा दी, जिसमें लिखा था- अत्यन्त दुख के साथ सूचित किया जाता है कि भैरूलाल जोशी की सुपुत्री पूजा बाई का विवाह दिनांक 25 अप्रैल 2025 को हुआ है, जो विवाह के बाद 29 जुलाई 2025 को चली गई है. इसलिए हमारे परिवार के लिए स्वर्गवास हो गई, जिसका द्वादशा 10 अगस्त को रखा गया है.
भैरू लाल ने न सिर्फ शोक पत्रिका बांटी, बल्कि घर के बाहर बारह दिन तक शोक बैठक भी आयोजित करने का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि जब मेरी बेटी थाने में बयान देने आयी तो उसने हमारे खिलाफ बयान दर्ज करवा दिए. ऐसे में हमने उसे मृत मान लिया और यह शोक पत्रिका छपवा दी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





