भारत
कॉलेज छात्रा का मर्डर हो गया, घर में बनाया निशाना, आरोपी से बातचीत बंद करना पड़ा भारी
jantaserishta.com
25 Aug 2025 4:35 PM IST

x
फैली सनसनी.
कृष्णनगर: पश्चिम बंगाल के कृष्णनगर शहर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां कॉलेज छात्रा ईशिता मलिक की उसके ही घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी जाती है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि ईशिता और आरोपी एक दूसरे को जानते थे. पुलिस फिलहाल आरोपी की तलाश में जुटी है. साथ ही एक संदिग्ध की पहचान की है, जो कि कांकरापाड़ा में पढ़ाई के दौरान ईशिता से परिचित हुआ था.
पुलिस के सूत्रों के अनुसार, दोनों पहले रिलेशनशिप में थे, लेकिन 2023 में ईशिता ने बात करना बंद कर दिया. आशंका है कि इसी विवाद को लेकर युवक ने इस पूरे घटना को अंजाम दिया. ईशिता एक होनहार छात्रा थी, जिसे 2023 में विक्टोरिया कॉलेज में दाखिला मिला गया था. लेकिन उसने दाखिला लिया नहीं था, क्योंकि उसे NEET की तैयारी करने पर ध्यान देना था.
फिलहाल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतज़ार किया जा रहा है ताकि पता चल सके कि घाव कितना गहरा है, कितनी बार हमला किया गया और घटना का पूरा विवरण सामने आ सके. पुलिस जल्द ही इस वारदात के संदर्भ में विस्तृत जानकारी सार्वजनिक करने की तैयारी में है.
कॉलेज छात्रा की उसके घर में ही घुसकर हत्या करने के मामले से इलाके में सनसनी फैल गई है. स्थानीय लोग डर और शोक के साथ इस घटना की निंदा कर रहे हैं. पूरे प्रदेश भर में इस हत्याकांड की चर्चा की जा रही है. पुलिस ने भी केस दर्ज कर लिया और आरोपी की तलाश तेज कर दी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





