भारत

दिल्ली में आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच काटे की टक्कर

Admin Delhi 1
7 Dec 2022 6:45 AM GMT
दिल्ली में आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच काटे की टक्कर
x

दिल्ली: इस समय जहां दिल्ली MCD चुनाव की वोटों की गिनती जारी है। लेकिन अब मैदान पर आप और BJP की लडाई बराबरी पर हो गयी है, यानी कि यहां अब कांटे के टक्कर चल रही है। ताज़ा आधिकारिक रुझानों में आम आदमी पार्टी(AAP) 112 सीटों पर, भाजपा 112 AAP, कांग्रेस 12 सीटों पर, निर्दलीय 4 और अन्य 2 पर आगे चल रहे हैं।

वहीं अब से कुछ देर पहले आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के चेहरे पर खुशी झलकने लगी थी। दरअसल, आप को अब बहुमत मिलता दिखा रहा था। साथ ही अब दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल के घर पर भी जश्न की तैयारियां की जाने लगी थी। यहां तो अब भी फूल भी मंगवा लिए गए थे। लेकिन अब यह टक्कर BJP के साथ कांटे की हो गयी है।

फिलहाल CM अरविंद केजरीवाल के घर पर मंथन चल रहा है। मनीष सिसोदिया के बाद आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा भी केजरीवाल के घर पहुंचे हैं। इसके साथ ही दिल्ली MCD चुनाव नतीजों के बीच पंजाब के सीएम भगवंत मान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंचे। इससे पहले मनीष सिसोदिया, राघव चड्ढा समेत तमाम नेता पहले ही उनके आवास पर पहुंच चुके हैं।

आज कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई। एमसीडी के 250 वार्ड के लिए चार दिसंबर को चुनाव हुआ था, जिसमें कुल 1,349 उम्मीदवार मैदान में थे। चुनाव में 50।48 फीसदी मत पड़े थे। अधिकारियों ने मंगलवार को कहा था कि वे मतगणना के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और इसके लिए 42 केंद्र बनाए गए हैं। इस चुनाव के परिणाम का राष्ट्रीय राजधानी से परे प्रभाव हो सकता है, जिसे आमतौर पर 'आप', BJP और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा था।

हालांकि 'आप' और BJP दोनों ने विश्वास जताया है कि वे चुनाव में विजयी होंगे, जबकि कांग्रेस खोई हुई जमीन हासिल करना चाहती है। हालांकि, अधिकांश चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों ने भाजपा पर 'आप' की भारी जीत और कांग्रेस के तीसरे स्थान पर रहने का पूर्वानुमान जताया है।

Next Story