भारत

खाने के शौकीनों के लिए 'बाहुबली समोसा' खाकर पैसे जीतने का मौका

jantaserishta.com
19 Jun 2023 4:20 PM IST
खाने के शौकीनों के लिए बाहुबली समोसा खाकर पैसे जीतने का मौका
x

DEMO PIC 

दुकान ने एक चैलेंज भी दिया है, जिसमें ग्राहकों को 30 मिनट में 12 किलो का पूरा समोसा खाने पर 71,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
मेरठ: अगर आप फूडी हैं तो आपके लिए भी कुछ पैसे जीतने का मौका है। मेरठ में एक मिठाई की दुकान लगभग 12 किलो का 'बाहुबली समोसा' बना रही है। दुकान ने एक चैलेंज भी दिया है, जिसमें ग्राहकों को 30 मिनट में 12 किलो का पूरा समोसा खाने पर 71,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
लालकुर्ती में कौशल स्वीट्स की तीसरी पीढ़ी के मालिक 30 वर्षीय उज्‍जवल कौशल ने कहा कि चार रसोइये छह घंटे में 12 किलो का एक समोसा तैयार करते हैं। समोसे में 7 किलो की फिलिंग जैसे आलू, मटर, पनीर और सूखे मेवे, मसाले भरे होते हैं। समोसे को तलने में लगभग 90 मिनट का समय लगता है। उन्होंने कहा कि हमें अब ऐसे कई लोगों के ऑर्डर मिल रहे हैं जो अपने जन्मदिन पर केक के बजाय 12 किलो का समोसा काटना पसंद करते हैं। 60 वर्षों से अधिक समय से मिठाई का कारोबार कर रहे कौशल स्वीट्स परिवार ने पिछले साल जुलाई में 4 किलो का एक विशाल समोसा बनाने का मन बनाया था।
उन्होंने कहा कि हमें जो प्रतिक्रिया मिली, उसे देखते हुए हमने 8 किलो और 12 किलो के समोसे भी बनाने शुरू कर दिए। 12 किलो के एक समोसे की कीमत 1,500 रुपये है और हम एडवांस में ही ऑर्डर लेते हैं। उनका दावा है कि कई परिवार विशेष अवसरों के लिए बाहुबली समोसा का ऑर्डर दे रहे हैं और कुछ तो समोसे के बचे हुए मिश्रण का इस्तेमाल अगले दिन पराठे बनाने के लिए भी करते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story