भारत
अहमदाबाद के बीजे मेडिकल कॉलेज परिसर से रैगिंग का मामला आया सामने, जांच हुई शुरु
jantaserishta.com
28 Dec 2022 2:46 PM IST

x
अहमदाबाद (आईएएनएस)| अहमदाबाद के बीजे मेडिकल कॉलेज के जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों ने शिकायत की है कि परिसर में वरिष्ठ रेजिडेंट डॉक्टरों ने उनकी रैगिंग की। कॉलेज की एंटी रैगिंग कमेटी ने शिकायत की जांच शुरू कर दी है। मेडिकल कॉलेज की पीजी डिप्लोमा कोर्सेज एंड रिसर्च की निदेशक डॉ. मीनाक्षी पारिख ने बुधवार को मीडियाकर्मियों को बताया कि, एंटी रैगिंग कमेटी को हड्डी रोग विभाग के प्रमुख द्वारा अग्रसारित शिकायतें मिली हैं।
उक्त शिकायत में आथोर्पेडिक विंग के जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों ने शिकायत की है कि उनके सीनियर्स उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं और जूते, बेल्ट, रबर बैंड से पीट रहे हैं, उठक-बैठक करने के लिए मजबूर कर रहे हैं और उन्हें थप्पड़ भी मारे जा रहे हैं।
निर्देशक ने कहा, "शिकायत में जूनियर डॉक्टरों ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि ऐसा कब और कहां हुआ है, लेकिन ऐसा लगता है कि यह हॉस्टल, ऑपरेशन थियेटर, आथोर्पेडिक विंग में कुछ समय से हो रहा है।"
डॉ. पारिख ने कहा कि, दोपहर में एंटी-रैगिंग कमेटी की बैठक बुलाई गई है और जिन जूनियर डॉक्टरों, गवाहों और वरिष्ठ डॉक्टरों के खिलाफ शिकायत की गई है, उन्हें बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया जाएगा।
उन्होंने कहा, "अगर आरोपों में सच्चाई पाई जाती है तो सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।"
निदेशक ने कहा, "जिम्मेदार डॉक्टरों को कुछ समय के लिए कॉलेज से निलंबित किया जा सकता है, या उनका प्रवेश समाप्त किया जा सकता है।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





