भारत
मेडिकल कॉलेज में सामने आया रैगिंग का मामला, सीनियर्स ने जूनियर को बनाया निशाना, ड्रग्स के इंजेक्शन लगा दिए
jantaserishta.com
3 Sept 2024 12:53 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
कॉलेज में हड़कंप मचा.
नई दिल्ली: असम के धुबरी मेडकिल कॉलेज में रैगिंग का मामला सामने आया है. धुबरी मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल के पहले सेमेस्टर के छात्र ने रैगिंग के दौरान उसे ड्रग्स दिए जाने की शिकायत प्रधानाचार्य को व्हाट्सएप पर पत्र लिखकर की. इस शिकायत के बाद कॉलेज में हड़कंप मच गया. प्रधानाचार्य ने तुरंत एक बैठक बुलाकर मामले की जांच शुरू कर दी है. शिकायतकर्ता छात्र बिहार राज्य का निवासी है.
इस मामले पर प्रधानाचार्य ने कहा कि 'तीन बजे हमारे एक स्टूडेंट से हमें व्हाट्सएप पर एक कंप्लेंट मिली जिसमें छात्र को रात के वक्त कुछ स्टूडेंट द्वारा इंजेक्शन दिए जाने की बात कही गई. उक्त स्टूडेंट का आरोप है कि रैगिंग के नाम पर उसे ड्रग दिया गया है. हमने तुरंत एक मीटिंग बुलाई और एक सीनियर प्रोफेसर के साथ चार लोगों की कमेटी बना दी. वह कमेटी दो दिन के अंदर पूरी जांच करके अपनी रिपोर्ट सबमिट करेगी'. जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद रैंगिग करने वाले छात्रों पर कार्यवाही की जाएगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





