भारत
ट्रक चालक को जबरन गोबर खिलाने का मामला, वीडियो वायरल होते ही हड़कंप
jantaserishta.com
10 March 2026 8:02 AM IST

x
जानें पूरा मामला.
पुणे: पुणे के अंबेगांव पुलिस स्टेशन क्षेत्र में गोरक्षक बताने वाले कुछ लोगों द्वारा एक ट्रक चालक को जबरन गोबर खिलाने का मामला सामने आया है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार 6 मार्च की तड़के करीब 2 से 3 बजे के बीच यह घटना हुई.
बताया जा रहा है कि भैंसों से भरा एक ट्रक गोरक्षकों द्वारा रोककर आंबेगांव पुलिस स्टेशन के क्षेत्र में लाया गया था. इस दौरान ट्रक चालक को जबरन गोबर खिलाया गया और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया. इस मामले में पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ पशुओं की तस्करी का मामला दर्ज किया है.
वहीं चालक को जबरन गोबर खिलाने और मारपीट करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और जानबूझकर आपत्तिजनक कृत्य करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने जिन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, उनके नाम विपाशा मणिकम (तृतीयपंथी), हेमंत गायकवाड और विराज सोले बताए गए हैं.
पुलिस ने बताया कि विपाशा मणिकम और हेमंत गायकवाड को गिरफ्तार कर लिया गया है. जबकि तीसरे आरोपी विराज सोले की तलाश जारी है. पुलिस के अनुसार घटना के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो क्लिप को देखने के बाद मामले की गंभीरता सामने आई. वीडियो में ट्रक चालक को जबरन गोबर खिलाते हुए और उसके साथ दुर्व्यवहार करते हुए देखा गया. जिसके बाद संबंधित आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया.
बताया जा रहा है कि यह वीडियो पुलिस स्टेशन की हद से ज्यादा दूर नहीं, बल्कि नजदीकी इलाके में ही शूट किया गया था. इसके बावजूद उस समय कोई कार्रवाई नहीं होने को लेकर सोशल मीडिया पर कई लोग सवाल उठा रहे हैं. फिलहाल घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





