लाल किले के पास हुए कार ब्लास्ट में UAPA की धारा 16 और 18 के तहत मामला दर्ज

दिल्ली। लाल किले के पास हुए कार ब्लास्ट में UAPA की धारा 16 और 18 के तहत मामला दर्ज किया गया है। लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास चलती कार में सोमवार शाम 6.52 बजे जोरदार धमाका हुआ। इसमें 2 महिलाएं समेत 9 लोगों की मौत हो गई और 24 घायल हैं।
मरने वालों की उम्र 21 से 58 साल के बीच है। इनमें से दो शवों की पहचान हो सकी है। धमाके में लोग बुरी तरह जल गए या कुछ के शरीर के टुकड़ों में दूर-दूर तक बिखर गए। ब्लास्ट कार के पिछले हिस्से में हुआ। इसकी आवाज एक किमी तक सुनाई दी। धमाके से आसपास खड़ी 6 कारें, 2 ई-रिक्शा और 1 ऑटो जल गए।
पुलिस के मुताबिक जिस कार में धमाका हुआ उसमें तीन लोग थे। कार हरियाणा के गुरुग्राम में सलमान के नाम पर रजिस्टर्ड थी। पुलिस ने सलमान को हिरासत में ले लिया है। सलमान ने कार पुलवामा के तारिक को बेची थी। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। सुरक्षा एजेंसियां ने आत्मघाती हमले के एंगल से भी जांच शुरू कर दी है। मौके से आरडीएक्स के सबूत नहीं मिले हैं। दिल्ली, मुंबई समेत सभी बड़े शहरों और राज्यों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। राजधानी में आखिरी बार बड़ा धमाका 7 सितंबर 2011 को हुआ था। इसमें 11 लोगों की जान गई थी।
लाल किले के पास के एक पार्किंग का फुटेज जिसमें धमाके में प्रयुक्त कार और उसमें सवार दिख रहे हैं
— Umashankar Singh उमाशंकर सिंह (@umashankarsingh) November 11, 2025
pic.twitter.com/zZmjt7IzpX
लाल किले पर ताज़ा हालात। आज सुबह ही फरीदाबाद से लगभग 3000 किलो विस्फोटक बरामद हुआ है। pic.twitter.com/Q2R8JhBHW8
— Sudhir Chaudhary (@sudhirchaudhary) November 10, 2025





