भारत

डॉक पर 165 कंटेनरों से लदा मालवाहक जहाज पलटा

jantaserishta.com
24 March 2022 9:17 PM IST
डॉक पर 165 कंटेनरों से लदा मालवाहक जहाज पलटा
x

डेमो फोटो

पढ़े पूरी खबर

कोलकाता: कोलकाता बंदरगाह की नेताजी सुभाष गोदी (डॉक) पर बृहस्पतिवार को 165 कंटेनरों से लदा एक पोत आंशिक रूप से पलट गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है, लेकिन कुछ कंटेनर डूब गए हैं। मामले की जांच जारी है।
पूर्व में कोलकाता बंदरगाह के नाम से जाने जाने वाले श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंदरगाह (एसएमपी) के प्रवक्ता ने कहा कि एमवी मरीन ट्रस्ट 1 नामक जहाज को शुक्रवार को बांग्लादेश के चटगांव रवाना होना था।
एसएमपी के प्रवक्ता संजय कुमार मुखर्जी ने कहा, ''जहाज पूर्वाह्न करीब 11 बजकर 40 मिनट पर अचानक 15 मिनट के अंदर पलट गया। घटना की जांच का आदेश दिया गया है।''
उन्होंने कहा कि जहाज में 20 फुट के 120 और 40 फुट के 45 कंटेनर रखे हुए थे। एक ओर से जहाज के झुकने के कारण उसमें रखे कुछ कंटेनर डूब गए।
मुखर्जी ने कहा, " 20 फुट के 18 कंटेनर सीधे पानी में डूब गए, जबकि 40 फुट के 10 कंटेनर पानी की सतह पर तैर रहे थे। उन्हें रस्सियों से बांधकर सुरक्षित किया गया।"
उन्होंने कहा कि स्थिति को नियंत्रित करने और सामान व जहाज को होने वाले नुकसान को कम करने के उपाय किए जा रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story