भारत

पशुओं के अवशेषों से भरी गाड़ी पलटी, भीड़ ने एक को पकड़ा, फिर...

jantaserishta.com
22 March 2022 10:27 AM IST
पशुओं के अवशेषों से भरी गाड़ी पलटी, भीड़ ने एक को पकड़ा, फिर...
x
गाड़ी सवार दूसरा शख्स मौके से हुआ फरार।

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक कैंटर अचानक से रास्ते में पलट गया. गाड़ी में पशुओं के अवशेष रखे हुए थे. गाड़ी पलटने के बाद उससे बदबू आने लगी. जिसके चलते वहां भीड़ एकत्रित हो गई. पशुओं के अवशेष देखकर लोगों को गुस्सा आ गया. इसी बीच ट्रक में बैठे दो लोग वहां से भागने लगे. लेकिन भीड़ ने एक शख्स को वहीं पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर डाली.

मामला छटीकरा-राधाकुंड मार्ग पर खुशीपुरा तिराहे के पास का है. गाड़ी में पशुओं के अवशेष मिलने के बाद गुस्साए लोगों ने छटीकरा-राधाकुंड मार्ग को जाम कर दिया. जैसे ही इस बात की सूचना पुलिस को मिली तो वे भी मौके पर पहुंच गए. उन्होंने ग्रामीणों को काफी समझाया. लेकिन ग्रामीण जाम खोलने को तैयार ही नहीं थे. काफी मशक्कत के बाद ग्रामीण माने और जाम को हटाया गया.
वहीं, ग्रामीणों ने आरोपी को पुलिस के हवाले करते हुए उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके उससे पूछताछ शुरू की. पूछताछ में पता लगा कि वे लोग पशुओं के अवशेषों को गाड़ी में डालकर नीमगांव से सहारनपुर ले जा रहे थे. एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश ने बताया कि गाड़ी के अंदर पशुओं के अवशेष मिलने से लोगों में रोष व्याप्त है. हमने मामला दर्ज कर लिया है और जल्द ही फरार हुए दूसरे शख्स को भी पकड़ लिया जाएगा.
उन्होंने कहा कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है. अगर इसके पीछे कोई गिरोह शामिल है तो उनपर भी कार्रवाई की जाएगी. वहीं, पशुओं के अवशेषों को जांच के लिए भेज दिया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story