भारत
नेशनल हाईवे-9 पर कार ने बाइक में मारी टक्कर, किशोर की मौत, एक घायल
jantaserishta.com
19 Jan 2026 12:39 PM IST

x
हादसे के बाद नेशनल हाईवे-9 पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया.
अमरोहा: उत्तर प्रदेश के जनपद अमरोहा में नेशनल हाईवे-9 पर हुए एक्सीडेंट में 17 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा जोया क्षेत्र के पास हु कार और बाइक की टक्कर से हुआ।
निलिखेड़ी गांव निवासी एतेशाम बाइक पर अपने साथी मासूम हसन के साथ जोया से अपने गांव लौट रहा था। जैसे ही वे नेशनल हाईवे-9 पर पहुंचे, पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर जा गिरे, जबकि कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए पलट गई।
हादसे में 17 वर्षीय एतेशाम की मौके पर ही मौत हो गई। उसके साथ बाइक पर सवार मासूम हसन गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताई है
हादसे के बाद नेशनल हाईवे-9 पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के कारण सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर कड़ी मशक्कत के बाद यातायात सुचारू कराया।
प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण बताया जा रहा है। पुलिस कार चालक की तलाश में जुटी हुई है और मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आस-पास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। घायलों का इलाज जारी है, डॉक्टर ने उन्हें खतरे से बाहर बताया है। दूसरे वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि लोगों को वाहन धीमे चलाने की सलाह दी जा रही है। तेज रफ्तार और नियमों की अनदेखी ने एक परिवार से उसका लाल छीन लिया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





