भारत
भाजपा नेता की कार ने अलाव ताप रहे लोगों को रौंदा, दो की मौत
jantaserishta.com
27 Dec 2025 11:29 AM IST

x
पूरे इलाके में भारी तनाव और आक्रोश का माहौल है.
मुरैना: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के पोरसा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जोटई रोड बायपास चौराहे पर एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित स्विफ्ट कार ने सड़क किनारे अलाव ताप रहे पांच लोगों को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। घटना के बाद से पूरे इलाके में भारी तनाव और आक्रोश का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, कड़ाके की ठंड से बचने के लिए कुछ लोग सड़क किनारे अलाव जलाकर आग ताप रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर आई और वहां बैठे लोगों को रौंदती हुई निकल गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कई लोग उछलकर दूर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
डॉक्टरों के मुताबिक, पांच घायलों में से दो की हालत बेहद गंभीर थी। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को मुरैना जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां से गंभीर घायलों को ग्वालियर रेफर किया गया। इलाज के दौरान दो लोगों ने दम तोड़ दिया।
इस हादसे को लेकर आरोप है कि कार एक स्थानीय भाजपा नेता चला रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसे के तुरंत बाद उन्होंने कार सवार भाजपा नेता को मौके पर ही पकड़ लिया था और पुलिस के हवाले कर दिया था। हालांकि, ग्रामीणों का आरोप है कि राजनीतिक दबाव के चलते पुलिस ने आरोपी को छोड़ दिया। इसी बात को लेकर लोगों में भारी नाराजगी फैल गई।
आरोपी के खिलाफ कार्रवाई न होने से गुस्साए ग्रामीणों और घायलों के परिजनों ने पोरसा थाने का घेराव कर धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि आरोपी भाजपा नेता के खिलाफ सख्त धाराओं में मामला दर्ज किया जाए और उसे तुरंत गिरफ्तार किया जाए। साथ ही पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





