
x
कली नोट के साथ आरोपी गिरफ्तार
THANE ठाणे। मुंबई से सटे ठाणे जिले के डोंबिवली इलाके में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। एक गुप्त ठिकाने से भारी मात्रा में अवैध हथियार और नकली नोट बरामद किए गए हैं। इस मामले में एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। डोंबिवली पूर्व के दावड़ी इलाके में ठाणे क्राइम ब्रांच की कल्याण यूनिट-3 ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की और सुरेंद्र पांडुरंग पाटिल नाम के 55 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के घर में एक गुप्त जगह से हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद हुआ।
पुलिस के मुताबिक, इमारत की पांचवीं मंजिल पर टेरेस एरिया में चप्पल स्टैंड के पीछे और लिफ्ट डक्ट के जरिए पहुंचने वाले इस गुप्त स्थान में हथियार छिपाकर रखे गए थे। बरामद हथियारों में 3 देशी पिस्टल, 1 रिवॉल्वर, 7 देसी कट्टे, 405 जिंदा कारतूस, 167 छर्रे, 2 तलवारें, 3 कोयते, चाकू और लोहे की रॉड शामिल हैं। इसके अलावा आरोपी के पास से 3 लाख 52 हजार रुपए के नकली नोट भी जब्त किए गए हैं। पुलिस ने कुल 12 लाख 21 हजार रुपए का माल बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल, पुलिस यह जांच कर रही है कि इन हथियारों का इस्तेमाल किस बड़ी साजिश में होने वाला था और क्या इस मामले में और लोग भी शामिल हैं।
मुंबई से सटे ठाणे के कल्याण-डोंबिवली इलाके में रील स्टार बनकर लोगों को ठगने वाले शख्स को ठाणे क्राइम ब्रांच यूनिट-3 की टीम ने गिरफ्तार किया है। रील स्टार सुरेंद्र पाटिल के पास से हथियारों के साथ ही 3 लाख रुपए के नकली नोट बरामद किए गए हैं। इसके ऊपर पहले से ही 12 मामले दर्ज हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी पर पहले से ही धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं। वह सोशल मीडिया स्टार और रील स्टार बनकर लोगों के साथ ठगी करता था।
TagsThane crimeDombivli newsillegal weapons seizurefake currencySurendra Patil arrestedcrime branch actionMaharashtra policereel star fraudहथियार बरामदनकली नोटठाणे क्राइमडोंबिवली न्यूज़गैर-कानूनी हथियार ज़ब्तनकली करेंसीसुरेंद्र पाटिल गिरफ्तारक्राइम ब्रांच एक्शनमहाराष्ट्र पुलिसरील स्टार फ्रॉडनकली नोट जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





