भारत

पानी में छिपाए गए हथियारों का जखीरा बरामद, सामने आया VIDEO

jantaserishta.com
6 Jun 2026 3:45 PM IST
पानी में छिपाए गए हथियारों का जखीरा बरामद, सामने आया VIDEO
x
सीएम ने पुलिस को सफलता पर दी बधाई.
कोलकाता: कुमड़ाखाली, बसंती और संदेशखाली के सरबेरिया बाजार से सटे इलाकों में स्पेशल टास्क फोर्स ने अभियान चलाया। इस अभियान में अवैध बंदूक, पिस्तौल और कारतूस बरामद किए गए। पानी के भीतर छिपाकर रखे गए अवैध हथियारों को बाहर निकाला गया। इस कार्रवाई की जानकारी मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने स्वयं सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। इसके साथ ही इस सफलता के लिए उन्होंने राज्य पुलिस को हार्दिक बधाई भी दी।
सुवेंदु अधिकारी ने एक्स पर लिखा, "सटीक खुफिया जानकारी के आधार पर, विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने कुमराखाली, बसंती और संदेशखाली क्षेत्रों में सरबेरिया बाजार के पास कई स्थानों पर व्यापक छापेमारी की। फोर्स ने शांति भंग करने के उद्देश्य से छिपाए गए अवैध हथियारों और गोला-बारूद का भारी जखीरा सफलतापूर्वक जब्त किया है। इस सफल अभियान के लिए मैं डीजीपी, पश्चिम बंगाल पुलिस, एसटीएफ टीम और बसीरहाट पुलिस जिला कर्मियों की त्वरित कार्रवाई और अनुकरणीय समन्वय की अत्यधिक सराहना करता हूं।"
अवैध हथियारों के भंडारण और आम लोगों के बीच भय फैलाने के मुद्दे पर पूर्ववर्ती तृणमूल सरकार पर हुए सुवेंदु अधिकारी ने हमला बोला। उन्होंने कहा, "पूर्व की सरकार में ऐसे अवैध हथियारों का भंडारण किया गया और आम नागरिकों को आतंकित करने के लिए इनका निर्मम उपयोग किया गया। हिंसा की इस संस्कृति ने कई विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं, विशेष रूप से अत्याचार के खिलाफ खड़े हुए समर्पित भाजपा कार्यकर्ताओं की जान ले ली। वे काले दिन अब समाप्त हो गए हैं। हमारी सरकार कानून और व्यवस्था बहाल करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। हम पश्चिम बंगाल के कोने-कोने में अवैध हथियारों के हर एक टुकड़े का पता लगाने, उन्हें उजागर करने और बरामद करने का प्रयास जारी रखेंगे। हमारे राज्य से आपराधिक गतिविधियों और राजनीतिक आतंकवाद का पूर्णतः खात्मा कर दिया जाएगा। शांति, सुरक्षा और लोकतंत्र की स्थापना होगी।"
गौरतलब है कि भाजपा की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी अपराधियों और घुसपैठियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश अधिकारियों को दिए थे। इसके बाद से लगातार पुलिस-प्रशासन कार्रवाई कर रहा है। इसके परिणामस्वरूप अपराधी लगातार पकड़े जा रहे हैं और घुसपैठिये देश छोड़कर जा रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story