भारत

पुलिस की कार्रवाई ने तोड़ी नक्सलियों की कमर, ठिकाने से हथियारों का जखीरा बरामद

jantaserishta.com
26 May 2023 10:44 AM IST
पुलिस की कार्रवाई ने तोड़ी नक्सलियों की कमर, ठिकाने से हथियारों का जखीरा बरामद
x
देखें तस्वीरें.
रांची (आईएएनएस)| झारखंड में प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआई (पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया) के खिलाफ जारी पुलिस की कार्रवाई में बड़ा मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद किए गए हैं। झारखंड पुलिस और एनआईए ने तीन दिन पहले ही इस संगठन के सुप्रीमो 30 लाख के इनामी दिनेश गोप को नेपाल से गिरफ्तार किया था। उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
गुरुवार को खूंटी के एसपी अमन कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए तोरपा थाना क्षेत्र के कोटेगार और गोहारोम में छिपा कर रखे गए 4720 राउंड जिंदा गोली, 35 पीस डेटोनेटर, छह पिस्टल का मैगजीन समेत कई अन्य सामान जब्त किए। इस दौरान पुलिस टीम ने दो सक्रिय पीएलएफआई नक्सलियों ललित शर्मा और शिवनारायण सिंह को गिरफ्तार किया है।
झारखंड पुलिस और अर्धसैन्य बलों द्वारा पीएलएफआई के खिलाफ पिछले तीन सालों से चलाए जा रहे ऑपरेशन में कम से कम सात बड़े नक्सली मारे गए हैं, जबकि दो दर्जन से ज्यादा को गिरफ्तार किया गया है। झारखंड पुलिस ने पीएलएफआई के 34 नक्सलियों पर इनाम घोषित किया था। इनमें से अब केवल तीन इनामी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story