भारत

घर से हथियारों का जखीरा बरामद

jantaserishta.com
20 Nov 2022 4:22 PM IST
घर से हथियारों का जखीरा बरामद
x
श्रीनगर (आईएएनएस)| जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना ने एक संयुक्त अभियान में उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में एक घर से हथियारों और गोला-बारूद का जखीरा बरामद किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा, बीती रात कुपवाड़ा के पंजतरन करनाह क्षेत्र के निवासी रफकत हुसैन शाह के घर में अवैध हथियार व बारूद की मौजूदगी के संबंध में एक विशेष इनपुट पर पुलिस और सेना द्वारा एक संयुक्त घेरा और तलाशी अभियान शुरू किया गया था।
तलाशी अभियान के दौरान, उक्त घर से एक पिस्तौल, दो पिस्टल मैगजीन, 16 पिस्टल राउंड, दो हथगोले, दो डेटोनेटर और अन्य आपत्तिजनक सामग्री सहित भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया।
पुलिस ने कहा कि कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story