भारत

डिजिटल अरेस्ट का शिकार, फर्जी वारंट दिखाकर कारोबारी से 2.10 करोड़ की ठगी

jantaserishta.com
27 May 2026 8:30 AM IST
डिजिटल अरेस्ट का शिकार, फर्जी वारंट दिखाकर कारोबारी से 2.10 करोड़ की ठगी
x
पढ़ें पूरी खबर.
नोएडा: नोएडा के साइबर क्राइम थाना पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट कर 2.10 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरियाणा के चरखी दादरी निवासी 26 वर्षीय अमन कुमार के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार आरोपी का बैंक खाता साइबर ठगी से प्राप्त रकम के लेन-देन के लिए इस्तेमाल किया गया था.
पुलिस के मुताबिक 10 अप्रैल 2026 को पीड़ित को फोन कर खुद को NIA पुणे का अधिकारी बताया और पीड़ित से कहा कि उसके आधार कार्ड से जुड़े बैंक खातों के टेरर फंडिंग में इस्तेमाल हुआ है. आरोपियों ने गिरफ्तारी का भय दिखाते हुए व्हाट्सएप पर आरबीआई के नाम से फर्जी पत्र और वारंट भेजे ताकि पीड़ित को डराया जा सके. इस तरह डर बैठाकर साइबर ठगों ने पीड़ित से कुल 2 करोड़ 10 लाख रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करा लिए.
पीड़ित की शिकायत पर थाना साइबर क्राइम में मुकदमा दर्ज किया गया था. इस मामले में पुलिस पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. वही, साइबर क्राइम पुलिस ने अब कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी अमन कुमार को गिरफ्तार किया है. जांच में पता चला है कि उसके बैंक खाते में इस साइबर ठगी से संबंधित 2.20 लाख रुपये ट्रांसफर हुए थे. पुलिस के अनुसार आरोपी के बैक अकाउंट को म्यूल अकाउंट के रूप में किया गया था.
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के बैंक खातों के खिलाफ केरल, राजस्थान, गुजरात, कर्नाटक और महाराष्ट्र में शिकायत दर्ज है. वहीं एडीसीपी नोएडा मनीषा सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि साइबर थाना नोएडा में एक अभियोग पंजीकृत हुआ था. मामले में 2.10 करोड़ रुपये की ठगी क गई थी.
वादी की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था और इससे पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. 26 मई को इस मामले में हरियाणा निवासी अमन कुमार को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में पता चला कि उसके खाते का इस्तेमाल म्यूल अकाउंट के रूप में किया गया था और उसमें इस घटना से संबंधित 2.20 लाख रुपये ट्रांसफर हुए थे.
एडीसीपी ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है. इस म्यूल अकाउंट के संबंध में राजस्थान, गुजरात, कर्नाटक और महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों में भी शिकायतें दर्ज हैं. मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story