भारत

यात्रियों से भरी बस आग की चपेट में, धू-धू कर जल उठी, बाइक वाला बना फरिश्ता

jantaserishta.com
29 Aug 2024 1:18 PM IST
यात्रियों से भरी बस आग की चपेट में, धू-धू कर जल उठी, बाइक वाला बना फरिश्ता
x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: दिल्ली के जगतपुरी इलाके में एक बड़ा हादसा हो गया है। यात्रियों से भरी एक क्लस्टर बस में आग लग गई। यात्रियों को आनन-फानन में बस से बाहर निकाला गया। बस में आग लगने से जगतपुरी, प्रीत विहार और पटपड़गंज इलाकों में कई किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया है। दरअसल, बाइक चला रहा एक शख्स बस में बैठे लोगों के लिए 'फरिश्ता' बनकर आया। बस में आग लगी है इसकी सूचना बाइक वाले ने ही ड्राइवर को दी।
जानकारी के मुताबिक, बाइक चला रहे एक शख्स ने बस ड्राइवर को बताया कि क्लस्टर बस में आग लग गई है। ड्राइवर ने तुरंत बस को रोका और अंदर बैठे सभी यात्रियों को बाहर निकाला गया। बस में आग लगने के बाद का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में बस आग के गोले की तरह जलती हुई दिख रही है। धुएं का गुबार ऊपर तक उठ रहा है। वीडियो शूट कर रहा शख्स 'भागो-भागो' कहता सुनाई दे रहा है।
बस में आग लगने के बाद जगतपुरी, प्रीत विहार और पटपड़गंज इलाकों में कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया है। कुछ और वीडियो भी सामने आए हैं जिसमें रेस्क्यू टीमें मौके पर हैं। दूसरे लेन पर गाड़ियां धीरे-धीरे रेंगती हुई नजर आ रहीं हैं। हल्की बारिश भी हो रही है। वहीं बस के अंदर रेस्क्यू टीम के लोग नजर आ रहे हैं। बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई है।
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह 9:45 बजे दमकल विभाग को बस में आग लगने की सूचना मिली। सूचना के बाद मौके पर दमकल की तीन गाड़ियों को भेजा गया। एक घंटे में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। पूरे हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story