भारत

स्कूली बच्चों को लेकर टूर पर निकली बस दुर्घटनाग्रस्त, दो शिक्षकों की मौत, कई बच्चे घायल

jantaserishta.com
17 Feb 2026 2:04 PM IST
स्कूली बच्चों को लेकर टूर पर निकली बस दुर्घटनाग्रस्त, दो शिक्षकों की मौत, कई बच्चे घायल
x
मचा हड़कंप.
सासाराम: बिहार के रोहतास जिले के परसथुआ थाना क्षेत्र में बच्चों को लेकर पर्यटन क्षेत्रों और धार्मिक स्थलों का दर्शन कराने निकली एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में दो शिक्षकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि 12 के करीब स्कूली बच्चे घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि कैमूर जिले के चैनपुर के मध्य विद्यालय, बढ़ौना के बच्चों और शिक्षकों को लेकर एक बस एजुकेशनल टूर पर निकली थी। पटना जा रही यह बस सोमवार की देर रात परसथुआ थाना इलाके के सोहसा गांव के पास एनएच 319 पर अनियंत्रित हो गई। बस पर से चालक का नियंत्रण हट गया और एक ट्रक से जा टकराई। इस दुर्घटना में दो शिक्षकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य शिक्षक और एक दर्जन बच्चे घायल हो गए।
परसथुआ के थाना प्रभारी रामचंद्र चौपाल ने न्यूज़ एजेंसी को मंगलवार को बताया कि इस बस में कुल 36 स्कूली बच्चे और सात शिक्षक सवार थे। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुट गई। इस दुर्घटना में घायल सभी लोगों को तत्काल इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भेजा गया है। सभी घायल लोग खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया गया है। मृतकों की पहचान भी हो गई है, इनमें पुनीत कुमार सिन्हा, जो कि यूपी के मिर्जापुर जिले के बगहवा गांव के रहने वाले थे और संजय कुमार राय, जो कि भभुआ के चैनपुर थाने के भैसहट गांव के रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया घटना का कारण बस चालक की झपकी आना प्रतीत हो रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story