भारत

पति-पत्नी के विवाद में चली गोली, युवक घायल, आरोपियों की तलाश जारी

jantaserishta.com
18 March 2025 12:42 PM IST
पति-पत्नी के विवाद में चली गोली, युवक घायल, आरोपियों की तलाश जारी
x
ताबड़तोड़ गोलीबारी.
दमोह: मध्य प्रदेश के दमोह जिले के रनेह थाना क्षेत्र के बिलाखुर्द गांव में पति-पत्नी के पारिवारिक और जमीनी विवाद के चलते ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई। इस गोलीकांड में एक युवक घायल हो गया। घायल युवक को गंभीर हालत में आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
डॉक्टर के अनुसार, घायल युवक के शरीर में चार-पांच छर्रे के निशान हैं। गोली लगने के बाद उसे अस्पताल लाया गया था, गोली निकाल दी गई है। घायल की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। घटना के बाद पुलिस ने घायल युवक की शिकायत पर गोलीकांड में शामिल सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और सभी आरोपियों की तलाश की जा रही है। स्थानीय पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना पारिवारिक और जमीनी विवाद के चलते हुई है, और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
रनेह थाना प्रभारी चंदन सिंह ने बताया कि इन लोगों के बीच पहले भी लड़ाई हुई थी। घायल युवक ने बताया कि उसके घर पर सात लोगों ने हमला किया। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच चल रही है। पुलिस ने बताया कि युवक को कई जगह गोली लगी है। डॉक्टर ने उसका इलाज कर दिया है। फिलहाल उसकी स्थिति स्थिर है। पीड़ित ने बताया कि उसकी पत्नी ने जबरन उसके पिता की जमीन अपने नाम करवा ली है। उसकी पत्नी के मायके वाले घर पर आए। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने उसे घर से बाहर निकलने के लिए कहा। इसी बीच किसी ने गोली चला दी, जिससे उसे कई जगहों पर छर्रे लग गए। डॉक्टर ने बताया कि युवक को घायल अवस्था में अस्पताल लाया गया था। उसे कई जगहों पर छर्रे लगे थे, जिन्हें निकाल दिया गया। फिलहाल वह ठीक है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story