
x
पास के ही थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची.
अंबरनाथ: महाराष्ट्र के अंबरनाथ इलाके में एक जाने माने बिल्डर संजय पाटिल की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। यह घटना शिवगंगा नगर इलाके के शिव मंदिर रोड पर हुई। हमलावरों ने मंगलवार रात करीब 10 बजे संजय पाटिल पर हमला किया था।
बताया जा रहा है कि संजय पाटिल अपनी कार पार्क करके किसी अज्ञात व्यक्ति से बात कर रहे थे, तभी अचानक कुछ हमलावरों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमलावरों ने पैर और पेट पर चाकू से गंभीर वार किए, जिससे संजय पाटिल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पास के ही थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने सड़क किनारे मृत अवस्था में पड़े संजय पाटिल के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है।
बताया जा रहा है कि संजय पाटिल पुराने अंबरनाथ गांव के रहने वाले हैं और अंबरनाथ के काफी जाने माने बिल्डर हैं। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए दो टीमें बनाई हैं और मामले की जांच की जा रही है।
घटना के एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में संजय पाटिल खून से लथपथ सड़क के किनारे पड़े दिखाई दे रहे हैं। पास में ही उनकी कार खड़ी दिखाई दे रही है। इस वीडियो में आगे उनके आधे कपड़े भी उतरे दिखाई दे रहे हैं, जिससे पता चलता है कि उन्होंने हमलावरों के साथ काफी संघर्ष भी किया होगा।
फिलहाल, आरोपियों की पहचान और हत्या के उद्देश्य के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। इस घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है और लोगों में भय का माहौल है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





