भारत

खून का प्यासा एक भाई, लोहे की रॉड से भाई पर किया वार, मौत

jantaserishta.com
16 Dec 2022 12:31 PM IST
खून का प्यासा एक भाई, लोहे की रॉड से भाई पर किया वार, मौत
x

न्यूज़ क्रेडिट:आजतक 

जानें पूरा मामला।
आरा: बिहार के आरा से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. जहां जमीनी विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की लाठी डंडे और लोहे की रॉड से पीट पीटकर हत्या कर दी. यह घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शोभी डुमरा गांव की है. हत्या का आरोप मृतक की पत्नी ने अपने देवर, देवरानी और ससुर पर लगाया है. मृतक रंजीत पासवान (35) शोभी डुमरा वार्ड 12 का रहने वाला था. इस घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हैं. पुलिस उन्हें पकड़ने की कोशिश करने में लगी है.
प्राथमिक जांच में पुलिस यह पता चला है कि जमीन बेचने को लेकर बड़े और छोटे भाई के बीच विवाद हुआ था. मृतक की पत्नी सीमा देवी ने बताया कि उनके ससुर राम ईश्वर पासवान ने दो दिन पूर्व एक कट्ठा जमीन बेची थी. उनके देवर बबलू ने जमीन बिक्री का सारा पैसा अपने पास रख लिया.
गुरुवार की देर शाम जब मृतक ने अपने छोटे भाई से हिस्सा मांगा तो इसे लेकर उनके बीच तीखी नोकझोंक हुई. जिसके बाद देवरानी ने लोहे की रॉड निकालकर देवर बबलू को दे दी. इससे बड़े पासवान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.
इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस थाने को दी. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. पुलिस का कहना है कि हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हैं. उन्हें पकड़ने के लिए कोशिश की जा रही है. जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story