
x
गर्लफ्रेंड को किया किडनैप, फिर कार में धमाका...
बेंगलुरु: कर्नाटक के तुमकुरु जिले में ऐसी कहानी सामने आई, जो दहला देगी. यहां एक युवक का उसकी गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप हो गया था. दोनों रिलेशनशिप में रहे थे. महिला ने नंबर ब्लॉक कर दिया था. गुस्साए युवक ने महिला को किडनैप कर लिया और जबरन कैब में डाल लिया. इसके बाद रास्ते में कहने लगा कि तुम्हें भी मार दूंगा, फिर खुद को खत्म कर लूंगा. युवक ने महिला पर चाकू से भी हमला किया. कैब रुकी तो वह बाहर निकल गई. इसके बाद कार में जोरदार ब्लास्ट हो गया और वह आग का गोला बन गई. इसमें युवक जिंदा जल गया.
यह घटना शनिवार को तुमकुरु जिले के सिरा तालुक में जोगिहल्ली के पास हुई. यहां एक कार में ब्लास्ट हुआ और फिर उसमें आग लग गई. आग लगने से 30 साल का युवक कार में जिंदा जल गया. मृतक की पहचान बेंगलुरु में रहने वाले अंकोला के मूल निवासी नागेंद्र के रूप में हुई है. इस पूरी घटना में महिला और कैब ड्राइवर प्रवीण घायल हो गए. दोनों को तुमकुरु के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
शुरुआती जांच से सामने आया है कि कैब नेशनल हाइवे-48 पर बेंगलुरु से अंकोला जा रही थी, तभी गाड़ी में ब्लास्ट हुआ. पुलिस को शक है कि कार के अंदर विस्फोटक था. धमाके के बाद एक किलोमीटर से भी लंबा ट्रैफिक जाम लग गया.
पुलिस का कहना है कि नागेंद्र और महिला रिलेशनशिप में थे, लेकिन उनके बीच कुछ दिनों से विवाद चल रहा था. महिला बेंगलुरु के संजय गांधी अस्पताल में ओटी टेक्नीशियन है. उसने नागेंद्र का फोन ब्लॉक कर दिया था. इसी बीच शनिवार की सुबह नागेंद्र जयनगर में महिला के किराए वाले घर पर पहुंचा. वहां दोनों के बीच झगड़ा होने लगा. इसी दौरान नागेंद्र ने जबरन महिला को कैब में बैठा लिया और निकल पड़ा.
इसके पूरे मामले के बीच महिला के माता-पिता ने जयनगर पुलिस स्टेशन में किडनैपिंग की शिकायत दर्ज करा दी. इसके बाद तुरंत मामले की जांच शुरू हो गई. पुलिस का कहना है कि नागेंद्र ने कैब में महिला को जान से मार देने की धमकी दी और कहा कि पहले तुम्हें मारूंगा, फिर खुद भी जान दे दूंगा. पुलिस को ये भी शक है कि नागेंद्र ने कैब में जाते समय महिला को पेट्रोल बम जैसी चीज भी दिखाई थी.
कैब जब जोगिहल्ली के पास पहुंची तो नागेंद्र ने महिला पर चाकू से हमला कर दिया. इस दौरान ड्राइवर ने गाड़ी रोक दी. इसी बीच महिला कैब का गेट खोलकर बाहर कूद गई. फिर कुछ ही देर में कार में धमाका हो गया और वह आग की लपटों में घिर गई. इस दौरान नागेंद्र बाहर नहीं निकल सका, वह जिंदा जल गया.
पुलिस का कहना है कि कैब से बम जैसा विस्फोटक पदार्थ बरामद किया गया है. कल्लामबेला पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. ब्लास्ट की असल वजह और घटनाक्रम की तफ्तीश की जा रही है.
तुमकुरु के SP अशोक केवी ने कहा कि हमें खबर मिली कि कल्लांबेला पुलिस स्टेशन के इलाके में नेशनल हाइवे पर एक गाड़ी में आग लग गई है. टीम तुरंत मौके पर पहुंची. वहां कार का ड्राइवर और एक महिला मिली. पूछताछ में पता चला कि ब्लास्ट हुआ था. मृतक की पहचान नागेंद्र के तौर पर हुई है. शुरुआती जांच में पता चला है कि उसके पास विस्फोटक था और ऐसा लगता है कि उसने जान-बूझकर धमाका किया.
घटना के पीछे की कहानी यह है कि नागेंद्र और महिला बेंगलुरु में रिलेशनशिप में थे, लेकिन हाल ही में उनका ब्रेकअप हो गया था. नागेंद्र ने महिला का अपहरण किया था और उसे कहीं ले जा रहा था. पुलिस जांच कर रही है कि ब्लास्ट कैसे हुआ, किस तरह का विस्फोटक इस्तेमाल किया गया और वह कहां से आया. जांच से ये सभी बातें साफ हो जाएंगी. ये लोग बेंगलुरु के जयनगर इलाके से चले थे, और अंकोला की तरफ जा रहे थे.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





