भारत

जनसेवा एक्सप्रेस की एक बोगी में लगी आग, यात्रियों में अफरातफरी मच गई, देखें मंजर

jantaserishta.com
24 Oct 2025 8:48 PM IST
जनसेवा एक्सप्रेस की एक बोगी में लगी आग, यात्रियों में अफरातफरी मच गई, देखें मंजर
x
देखें वीडियो.
सहरसा: अमृतसर से बिहार के सहरसा आ रही जनसेवा एक्सप्रेस की एक बोगी में अचानक आग लग गई. आग सोनवर्षा कचहरी स्टेशन के पास भड़क उठी, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया. रेल प्रशासन और स्टेशन पर मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत ही स्थिति पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए.
सूचना मिलते ही फायर सुरक्षा और रेलवे स्टाफ ने त्वरित कार्रवाई की और आग को जल्द ही नियंत्रित कर लिया. वहीं, एक बोगी जलकर खाक हो गया. इस दौरान यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. जनसेवा एक्सप्रेस तय समय पर सहरसा स्टेशन पहुंच गई.
रेल प्रशासन ने बताया कि आग लगने का कारण प्रारंभिक जांच में इलेक्ट्रिकल शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी हो सकता है. हालांकि इसकी पुष्टि के लिए विस्तृत जांच की जा रही है. घटना के बाद रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों को सुरक्षा निर्देश दिए और बोगी का निरीक्षण कर आगे की कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story