भारत

60 लाख के लिए खूनी खेल! हमशक्ल को उतारा मौत के घाट, मिली सजा

jantaserishta.com
15 Nov 2025 4:53 PM IST
60 लाख के लिए खूनी खेल! हमशक्ल को उतारा मौत के घाट, मिली सजा
x
जानें पूरा मामला.
अलवर: राजस्थान के अलवर में बीमा की 60 लाख रुपए की राशि हड़पने के लिए रची गई एक बेहद खौफनाक साजिश का खुलासा हुआ है. तीन दोस्तों ने मिलकर ऐसी योजना बनाई, जिसमें उन्होंने एक ऐसे युवक की पहचान की जो उनके लापता साथी जैसा दिखता था. उद्देश्य सिर्फ इतना था कि उसे मारकर बीमे का पैसा ले सकें. इस मामले में अदालत ने मुख्य आरोपी अनिल खत्री को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है.
सरकारी वकील नवनीत तिवारी के मुताबिक, अनिल का भाई सुनील लंबे समय से लापता था. अनिल ने उसकी एलआईसी पॉलिसी के 60 लाख रुपए पाने के लिए सुनील को “मृत” दिखाने की साजिश रची. इसके लिए अनिल ने अपने साथियों पवन और याकूब के साथ मिलकर ऐसे युवक की तलाश की जिसकी कद-काठी सुनील जैसी हो. तलाश के दौरान उन्हें सालपुर का 24 वर्षीय रामकेश मिला, जो महावीर ढाबे पर काम करता था.
आरोपियों ने योजना के तहत पहले रामकेश से दोस्ती की. 30 सितंबर को उसे नए कपड़े और जूते दिए, फिर बोलेरो में बैठाकर शराब पिलाने के बहाने अपने साथ ले गए. मौका मिलते ही तीनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी. बाद में उसकी जेब में सुनील का वोटर आईडी कार्ड डालकर उसे सुनील साबित करने की कोशिश की, ताकि बीमा राशि क्लेम हो सके.
शुरुआत में पुलिस ने शव को सुनील मानते हुए पंचनामा शुरू किया, लेकिन जल्द ही शक गहराया. जांच में अनिल और पवन गिरफ्तार हुए और पूछताछ में अनिल ने पूरा अपराध कबूल लिया. इससे पहले पवन और याकूब को आजीवन कारावास की सजा मिल चुकी थी. शुक्रवार को अनिल अदालत में पेश हुआ, जहां उसे आजीवन कारावास के साथ 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई. इस वारदात ने पूरे इलाके को हिला दिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story