भारत

AIADMK की तरफ से गठबंधन को लेकर बड़ा बयान- बीजेपी के साथ 2021 का विधानसभा चुनाव लड़ेगी पार्टी

Admin2
21 Nov 2020 7:53 PM IST
AIADMK की तरफ से गठबंधन को लेकर बड़ा बयान- बीजेपी के साथ 2021 का विधानसभा चुनाव लड़ेगी पार्टी
x

चेन्नई। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं. पश्चिम बंगाल के बाद गृहमंत्री अमित शाह दो दिन के चेन्नई दौरे पर पहुंच गए हैं. उनके इस दौरे के बाद AIADMK की तरफ से गठबंधन को लेकर बड़ा बयान आया है. पार्टी ने घोषणा की है कि आगामी चुनावों में AIADMK और बीजेपी का साथ जारी रहेगा. तमिलनाडु के डिप्टी सीएम ओ पन्नीरसेल्वम ने शनिवार को यह ऐलान किया है.

गृहमंत्री अमित शाह के दौरे के लिए आयोजित कार्यक्रम में पन्नीरसेल्वम ने कहा ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कझगम और भारतीय जनता पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव साथ में लड़ेंगी. तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव अगले साल अप्रैल-मई में हो सकते हैं. अपने दो दिवसीय दौरे पर शाह बीजेपी के शीर्षाधिकारियों और जिला स्तरीय अध्यक्षों से गंभीर मुद्दों पर चर्चा करेंगे.

Next Story